ऐसा क्या करें कि प्रेग्नेंट ना हो?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 10:31

नहीं होना चाहती प्रेगनेंट तो इस समय बिल्‍कुल न करें सेक्‍स :-

​कितना सुरक्षित है ये सेफ पीरियड

चूंकि, महिलाओं का मासिक चक्र बदलता रहता है और गलत कैलकुलेशन की वजह से सेफ पीरियड में सेक्‍स करने से गर्भवती न होने की कोई गारंटी नहीं है। इस दौरान आकस्‍म‍िक प्रेग्‍नेंसी भी हो सकती है।

फिर भी यहां हम आपकाे कुछ तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने लिए सेफ पीरियड जान सकती हैं। अगर आप सेफ पीरियड में सेक्‍स के बाद गर्भनिरोधक का इस्‍तेमाल करती हैं तो इसे गर्भधारण की संभावना और कम हो जाएगी।

​कब आता है सेफ पीरियड

पीरियड के पहले दिन से लेकर अगले महीने की माहवारी के पहले दिन तक मासिक चक्र को कैलकुलेट किया जाता है। आमतौर पर से 28 दिनों की साइकिल होती है और 14वें दिन ओवलुशेन होता है जिसमें प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज्‍यादा होती है।

महिला के शरीर में स्‍पर्म तीन से पांच दिन तक रहता है और अंडा 12 से 24 घंटे तक जिंदा रहता है। इसलिए ओवुलेशन के पांच दिन पहले और ओवुलेशन वाले दिन कभी भी सेक्‍स करने से प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज्‍यादा रहती है।

​कंडोम का इस्‍तेमाल है जरूरी

लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि बाकी के दिनों में असुरक्षित यौन संबंध बनाने से आप प्रेगनेंट नहीं होंगीं। गर्भधारण से बचने के लिए जब भी सेक्‍स करें तो कंडोम और गर्भ निरोधक के अन्‍य तरीकों का इस्‍तेमाल जरूर करें। इससे प्रेगनेंट न होने की संभावना बनी रहती है।

गर्भ निरोधक के अन्‍य तरीके भी अपनाएं

अगर आप अपने मासिक चक्र को सही तरह से कैलकुलेट करती हैं तो अपने लिए सेफ प‍ीरियड को जान सकती हैं। इस दौरान सेक्‍स करने से आपके गर्भवती होने की संभावना कम रहती है लेकिन फिर भी आपको ये बात भूलनी नहीं चाहिए कि असुरक्षित यौन संबंध किसी भी प्रकार से सही नहीं है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info